किशोरियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2016 7:42 AM
अलीपुरद्वार: वर्ष 2002 से अलीपुरद्वार स्थित ढेकलापाड़ा चाय बागान बंद है. महिला तस्करों की नजर इस चाय बागान पर टिक गयी और तस्करों ने यहां की कुछ किशोरियों को मुंबई के पतितापल्ली में बेच दिया. इन लोगों को काम देने के नाम पर बरगलाया गया था. बाद में पुलिस की सहायता से इन किशोरियों को […]
चाय बागान की किशोरियां स्वयं स्वनिर्भर हो सके, इसी वजह से इनकी मदद की जा रही है. यह लोग जो भी कपड़े बनायेंगी उसकी मार्केटिंग की जिम्मेदारी भी ‘जी नेशप’ की होगी. इस स्वयंसेवी संगठन की प्रोग्राम अधिकारी परमिता सरकार का कहना है कि इन दोनों चाय बागान के 40 युवतियों को डर्मी कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. यह लोग जो भी खाद बनायेंगी उसकी मार्केटिंग भी ‘जी नेशप’ ही करेगी. यहां प्रशिक्षण ले रही पुणम, सुनीता आदि किशोरियां काफी खुश हैं. इनका कहना है कि वह लोग स्वनिर्भर होने की ट्रेनिंग ले रही हैं. ट्रेनिंग लेने के बाद वह खुद अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी. इस बीच, बृहस्पतिवार को डर्मी कंपोस्ट तैयार करने के लिए ऐसी किशोरियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हुआ. इसका उद्घाटन कूचबिहार के पुण्डीबाड़ी स्थित उत्तर बंग कृषि विभाग के डर्मी कंपोस्ट विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर पूजन विश्वास ने किया. इस मौके पर नाबार्ड के अधिकारी आशीष दास भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










