फर्नीचर कारखाने पर ही लगा सवालिया निशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 7:52 AM
सिलीगुड़ी. सोमवार दोपहर सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 स्थित हैदरपाड़ा के मेथर पट्टी में लगी आग पर विरोधियों ने निगम की माकपा बोर्ड को कटघरे में खड़ा किया है. दूसरी तरफ दमकल विभाग ने भी रिहायशी इलाके में कारखाना बनाने और किसी भी प्रकार की अग्निशमन व्यवस्था ना रखने पर कारखाना मालिक नवीन […]
सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. इधर इस अग्निकांड पर विरोधियों ने निगम की माकपा बोर्ड को कटघरे में खड़ा करने की पूरी योजना तैयार कर ली है. तृणमूल वार्ड पार्षद सत्याजीत अधिकारी उर्फ भाइजान ने बताया कि रिहायशी इलाके में किसी भी प्रकार का कारखाना या गोदाम बनाने की अनुमति नहीं दी जाती. निगम ने किस प्रकार नवीन बंसल को इस इलाके में फर्नीचर कारखाना खोलने की इजाजत दी है,इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की भी धमकी दी. भाइजान ने बताया कि सिलेंडर भी कारखाना मालिक के घर में ही फटा. शुक्र है कि पूजा की वजह से कारखाना बंद था, कारखाना खुला रहने पर एक बड़ा हादसा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










