डकैती मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, छह अन्य की तलाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2016 3:44 AM
मालदा. अगस्त महीने में जिले के हबीबपुर इलाके में एक व्यवसायी के घर में हुई भीषण डकैती के मामले में पुलिस ने उसी व्यवसायी के निकटतम रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लूट के कई सामान भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के बाद छह अन्य लोगों के नाम का भी पता चला […]
उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त की रात हबीबपुर थाना अंतर्गत बुलबुल चंडी ग्राम पंचायत के अधीन पूर्वापाड़ा इलाके में कारोबारी विजन साहा के घर पर डकैती हुई थी. बदमाश करीब 20 से 25 भरी सोना और नगदी लेकर फरार हो गये थे.पुलिस अधीक्षक श्री घोष ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी विशाल स्वर्णकार को पकड़ने के बाद उसके पास से डकैती का सोना बरामद हुआ. कुछ सोना उसने पहले ही बेच दिया था.
आरोपी व्यवसायी का साढू है. पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. वह नियमित रूप से विजन साहा के घर आना-जाना करता था. उसी ने कुछ लोगों को साथ में लेकर डकैती की योजना बनायी. श्री घोष ने बताया कि जिन छह लोगों के नाम का पता चला है, उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










