दुर्गापुर केमिकल्स के विनिवेश की प्रक्रिया शुरू

कोलकाता : दुर्गापुर केमिकल्स के विनिवेश की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस संबंध में बुधवार को दुर्गापुर केमिकल्स के पास राज्य पुनर्वास विभाग के सचिव ने एक पत्र भेजा. राज्य सरकार के इस बीमार कारखाने की विनिवेश की प्रक्रिया आरंभ होने से यहां काम करनेवाले 550 कर्मियों पर इनकी रोजी-रोटी छीन जाने का खतरा […]
कोलकाता : दुर्गापुर केमिकल्स के विनिवेश की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस संबंध में बुधवार को दुर्गापुर केमिकल्स के पास राज्य पुनर्वास विभाग के सचिव ने एक पत्र भेजा. राज्य सरकार के इस बीमार कारखाने की विनिवेश की प्रक्रिया आरंभ होने से यहां काम करनेवाले 550 कर्मियों पर इनकी रोजी-रोटी छीन जाने का खतरा मंडराने लगा है.
गौरतलब है कि पिछले 17 अगस्त को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दुर्गापुर केमिकल्स के विनिवेश का फैसला लिया गया था हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां काम करनेवाले लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी नाैकरी नहीं जायेगी. उन्हें राज्य सरकार के अन्य विभागों में स्थानांतरित किया जायेगा. मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बावजूद दुर्गापुर केमिकल्स के कर्मियों के अंदर काफी बेचैनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










