मेस में रह रहे इंजीनियरिंग छात्र की रहस्यमय मौत

हावड़ा. मेस में रह रहे एक इंजीनियरिंग छात्र की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. मृत छात्र का नाम स्नेहाशीष सरकार (22) है. वह उलबेड़िया स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में मैकेनिकल विभाग में सेकेंड इयर का छात्र था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. स्नेहाशीष के मामा जयंत सिकदर ने बताया कि […]
स्नेहाशीष के मामा जयंत सिकदर ने बताया कि मंगलवार रात को ऐसा क्या हुआ कि उसके भांजे की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच करे. जानकारी के अनुसार, स्नेहाशीष नदिया का रहनेवाला था. वह उलबेड़िया के वाणीतल्ला में अपने कुछ साथियों के साथ मेस में रहता था. बुधवार सुबह नींद से नहीं जागने पर दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की. उसे उलबेड़िया महकमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृत छात्र के मामा ने बताया कि तीन दिनों की छुट्टी के बाद उसका भांजा मंगलवार को मेस लौटा था. मंगलवार रात आखिर ऐसा क्या हुआ कि बुधवार सुबह उसकी नींद नहीं खुली आैर वह काल के गाल में समा गया. दूसरी तरफ पुलिस को पता चला है कि मंगलवार रात सौनक नामक एक छात्र उसके साथ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










