स्प्रे मशीन लेकर खुद मैदान में उतरे नगरपालिका अध्यक्ष

मालदा. डेंगू तथा मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए मालदा नगरपालिका के अध्यक्ष कृष्णेन्दु चौधरी स्वयं मैदान में उतर गये हैं. बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से ही वह अपने दस नंबर वार्ड में कीटनाशक का छिड़काव करने में जुट गये. पूर्व मंत्री तथा नगरपालिका चेयरमैन […]
आम लोगों का कहना है कि पूर्व मंत्री को देख कर साफ-सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी. यहां उल्लेखनीय है कि पूरे उत्तर बंगाल के साथ ही मालदा जिले में भी डेंगू एवं मलेरिया ने अपना पांव पसार लिया है. इस बीमारी की रोकथाम के लिए मच्छर का नाश जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की जा रही है.
खासकर जल जमाव पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. दस नंबर वार्ड में मच्छरनाशक स्प्रे करने के बाद कृष्णेन्दु चौधरी दूसरे वार्डों में भी गये. उनके साथ नगरपालिका के कई कर्मचारी भी थे. मालदा मेडिकल कॉलेज में अभी भी डेंगू के दो रोगी भरती हैं. ऐसी परिस्थिति के बाद भी मालदा शहर के कई इलाकों में गंदगी का अंबार देखा जा सकता है. ना तो साफ-सफाई को लेकर आम लोगों में कोइ जागरूकता है और ना ही नगरपालिका के कर्मचारी गंभीर हैं. इस बात की शिकायत नगरपालिका अध्यक्ष से भी की गई थी. उसके बाद ही कृष्णेन्दु चौधरी आज से मैदान में उतर गये हैं. श्री चौधरी ने कहा कि किसी भी वार्ड में जल जमाव नहीं हो, इसकी विशेष पहल की जा रही है. मच्छर मारने के लिए वह स्वयं स्प्रे मशीन लेकर मैदान में उतरे हैं. आम लोग उन्हें देखकर साफ-सफाई को लेकर सचेत होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










