भाजपा ने भी मेयर के खिलाफ खोला मोरचा

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में विरोधी दल तृणमूल कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी मेयर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. सोमवार को तृणमूल की ओर से मेयर के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन के बाद आठ नंबर वार्ड भाजपा कमिटी की ओर से मेयर को ज्ञापन सौंपा गया. मंगलवार के इस अभियान […]
आम जनता को उनका हक नहीं मिल रहा है. बुनियादी सुविधायें मिलना प्रत्येक नागरिक का हक है. इसीलिय वे कर का भुगतान करते हैं. श्रीमती मित्तल ने कहा कि ज्ञापन में आठ नंबर वार्ड से संबधित कइ समस्याओं की ओर मेयर का ध्यान आकर्षित कराया गया है. ये सभी समस्याएं ज्वलंत है. यदि निगम इस ओर ध्यान नहीं देती है माकपा बोर्ड के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
भाजपा पार्षद ने ज्ञापन सौंपते हुए मेयर को बताया है कि कुछ महीने पहले एसएफ रोड में शौचालय बनाने के लिये एक खाली जमीन दिखायी गयी थी, लेकिन उस संबंध में निगम ने कोई कदम नहीं उठाया है. इसके अतिरिक्त वार्ड स्थित डीआई फंड मार्केट के मछली विक्रेता रोजाना कचरा दुकान के सामने जमा कर देते हैं. इससे व्यवसायियों और राह चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है.
इसके अलावे उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर आठ पूरी तरह से व्यवसायिक इलाका है. इस इलाके की सभी सड़कों की अवस्था जर्जर हो चुकी है. वार्ड की जल निकासी व्यवस्था फेल है. दुकान-पाट, गद्दी, फल-सब्जी विक्रेता आदि की वजह से इलाके में गंदगी जमा होती है. इस ओर निगम ध्यान नहीं दे रही है. मेयर से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क, जल निकासी की व्यवस्था को अविलंब दुरूस्त किया जाये.रोजाना शाम के समय कचरा सफाइ की व्यवस्था भी की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वार्ड की मुख्य समस्याओं से संबधित सात सूत्री मांगों को लेकर उन्होंने निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य को ज्ञापन सौंपा है. इसके समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की भी धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










