एसजेडीए का चेयरमैन कौन, सिलीगुड़ी में चरचा का बाजार गरम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 7:43 AM
सिलीगुड़ी: एतिहासिक जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है.अब निगमों तथा विभिन्न सरकारी बोर्डों की कुरसी भरी जानी है. सिलीगुड़ी तथा जलपाईगुड़ी के लोगों की निगाहें अब सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण(एसजेडीए) पर लगी हुयी है. आखिरकार इस बार कौन एसजेडीए का चेयरमैन होगा,इसकी चरचा हर ओर […]
आखिरकार इस बार कौन एसजेडीए का चेयरमैन होगा,इसकी चरचा हर ओर की जा रही है. परंपरा के मुताबिक राज्य के सत्ताधारी पार्टी के विधायक ही इस कुरसी की शोभा बढ़ाते आये हैं. इस बार इस कुरसी पर जलपाईगुड़ी जिले के भी कई विधायकों की नजर है. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के साथ अलीपुरद्वार के विधायक सौरभ चक्रवर्ती का नाम रेस में सबसे आगे है. हांलाकि इस रेस में राजगंज से तृणमूल विधायक खगेश्वर राय भी हैं.
उसी समय मुख्यमंत्री ने डा. भट्टाचार्य को इस पद से हटा कर तत्कालीन उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी. लेकिन इस बार परिस्थिति थोड़ी अलग है. इस विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दार्जिलिंग जिले के छह विधानसभा सीटो में से एक पर भी कब्जा नहीं जमा पायी. इसलिए दार्जिलिंग जिले के छह विधायक इस कुरसी को नहीं पा सकते.
एसजेडीए का दायरा सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी शहर की सीमा के अंतर्गत है. अब तृणमूल कांग्रेस के सामने समस्या यह है सिलीगुड़ी से माकपा के अशोक भट्टाचार्य और जलपाईगुड़ी से कांग्रेस के सुख विलास वर्मा विधायक निर्वाचित हुए हैं. इस वजह से एसजेडीए का चेयरमैन बनाये जाने को लेकर संशय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










