नहीं रहे चाय श्रमिक नेता चित्त दे
जलपाईगुड़ी. 22 चाय श्रमिक यूनियन के को-ऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ टी प्लांटेशन के पश्चिम बंगाल राज्य सचिव व श्रमिक नेता चित्त दे की हार्ट अटैक से मौत हो गयी़ वह 87 वर्ष के थे. बीस वर्षों से अधिक समय से वह को-आर्डिनेशन कमिटी के सचिव थे.उनके निधन से पूरे डुवार्स में शाक की लहर है़ चाय […]
चित्त दे ने अपने जीवनकाल में चाय श्रमिकों के लिये कई आंदोलन किये और गरीबों को हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे़ बोनस एवं मजदूरी वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन में चित्त दे ने हमेशा अपना योगदान दिया है.वह राम मनोहर लोहिया के शिष्य थे . इसके अतिरिक्त जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में भी कइ आंदोलन में वह शरीक हुए थे. वाम शासनकाल में ही चाय श्रमिकों की समस्या को लेकर को-ऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ प्लांटेशन वर्कस का गठन हुआ था.
वर्ष 1995 से स्वर्गीय चित्त दे इस कमिटी के सचिव के पद पर आसीन थे. सभी पार्टियों के लिए वह ग्रहणशील थे. उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुये सीपीआईएम के पूर्व सांसद तथा सिटू के पूर्व जिला सचिव मानिक सन्याल ने बताया कि चाय श्रमिक आंदोलन के इतिहास में एक अपूरणीय क्षति हुयी है. डिफेंस कमिटी ऑफ टी प्लांटेशन कमिटी के सचिव समीर राय ने बताया कि चाय श्रमिकों के बोनस एवं मजदूरी वृद्धि जैसे कई महत्वपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व उन्होंने किया था़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










