मानव जीवन का सबसे बड़ा सच मृत्यु : पंडित देवकीनंदन
सिलीगुड़ी. जिनको काम प्रिय है वे प्रभु की कथा को नही सुन सकते और जिनको श्याम प्रिय है वे अपना सारा काम छोडकर प्रभु की कथा सुनने के लिए पहुंचते हैं.मानव जीवन का एक सच है और उस सच का नाम है मृत्यु.जब हमें पता है की हमारी मृत्यु निश्चित है हम खाली हाथ आये […]
यह बातें पंडित श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज ने कही.वह सिलिगुडी में आयोजित तीन दिवसीय भव्य श्री कृष्ण कथा के दूसरे दिन भक्तों के बीच प्रवचन कर रहे थे.इस कथा का आयोजन विश्व शांति सेवा समिति की सिलीगुड़ी इकाइ द्वारा किया गया है.उन्होंने कहा कि आज हम पढते हैं कमाने के लिये, कमाते हैं हैं खाने के लिये, खाते हैं जीने के लिये, लेकिन जीते किसलिए हैं कभी यह नही सोचते.सारी जिंदगी खाने,कमाने और सोने मे निकाल देते हैं.पंडित जी ने आगे कहा कि खाने और सोने का काम तो पशु भी कर लेते हैं लेकिन हम पशु नहीं हैं.प्रभु ने हमे यह मानव जीवन अपने धर्म के प्रचार प्रसार और भक्ति के लिये दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










