ePaper

एक करोड़ 95 लाख का सोना जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 24 Nov 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ 95 लाख का सोना जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

डीआरआइ अधिकारियों ने शनिवार सुबह चंपासारी मोड़ इलाके से पांच किलो सोना किया बरामद दोनों तस्कर अलीपुरद्वार जिले के जयगांव नया बाजार इलाके के निवासी सिलीगुड़ी : खुफिया सूत्रों से मिली खबर के आधार पर केंद्रीय राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने शनिवार सुबह शहर के चंपासारी मोड़ से तस्करी का पांच किलो सोना बरामद […]

विज्ञापन

डीआरआइ अधिकारियों ने शनिवार सुबह चंपासारी मोड़ इलाके से पांच किलो सोना किया बरामद

दोनों तस्कर अलीपुरद्वार जिले के जयगांव नया बाजार इलाके के निवासी

सिलीगुड़ी : खुफिया सूत्रों से मिली खबर के आधार पर केंद्रीय राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने शनिवार सुबह शहर के चंपासारी मोड़ से तस्करी का पांच किलो सोना बरामद किया.

इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों के नाम श्याम सेवा (50) व बेटा बिक्की सेवा (29) है. ये दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं. दोनों अलीपुरद्वार जिले के जयगांव नया बाजार इलाके के रहने वाले हैं. बरामद सोने का अनुमानित बाजार मूल्य 1 करोड़ 95 लाख रुपये बताया गया है. दोनों को शनिवार सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरआई को गुप्त सूत्रों से सुराग मिला था कि तस्कर भूटान से सोना लेकर एक चार चक्का वाहन से सिलीगुड़ी होते हुए कोलकाता ले जा रहे हैं. खबर मिलते ही डीआरआई की टीम ने चंपासारी मोड़ इलाके में जाल बिछाकर गाड़ियों की सघन चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान चार चक्का गाड़ी में तलाशी के दौरान एक बैग से पांच किलो सोना मिला. पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

इस संबंध में डीआरआई पक्ष के वकील त्रिदीप साहा ने बताया कि डीआरआई ने श्याम सेवा तथा बिक्की सेवा को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि तस्करों द्वारा भूटान से सोने लेकर सिलीगुड़ी होते हुए कोलकाता ले जाने की योजना थी. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि सोमवार को फिर से दोनों की कोर्ट में पेशी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola