भाजपा नेता ने ऑटो चालक व उनकी बेटियों को पीटा

Updated:
विज्ञापन

हॉर्न बजाने का किया था प्रतिवाद मालदा : वाहन के हॉर्न बजाने का प्रतिवाद करना एक ऑटो चालक को भारी पड़ गया. उसकी इस ‘ हिमाकत ‘ के लिये भाजपा के पूर्व पार्षद और उनके बेटों ने ऑटो के चालक और उनकी बेटियों को जमकर पीटा. रविवार की रात यह घटना ओल्ड मालदा थानांतर्गत मिर्जापुर […]

विज्ञापन

हॉर्न बजाने का किया था प्रतिवाद

विज्ञापन
मालदा : वाहन के हॉर्न बजाने का प्रतिवाद करना एक ऑटो चालक को भारी पड़ गया. उसकी इस ‘ हिमाकत ‘ के लिये भाजपा के पूर्व पार्षद और उनके बेटों ने ऑटो के चालक और उनकी बेटियों को जमकर पीटा. रविवार की रात यह घटना ओल्ड मालदा थानांतर्गत मिर्जापुर इलाके में हुई है.
घटना के बाद ऑटो चालक रिन्टू शेख ने पूर्व पार्षद दिलीप घोष समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. ओल्ड मालदा थाना ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरु कर दी है. पुलिस सूत्र के अनुसार मारपीट में ऑटो चालक रिन्टू शेख और उनकी बेटी सुहाना खातून 10 को मालदा मेड���कल कॉलेज में लेजाकर इलाज किया गया है.
अपनी शिकायत में रिन्टू शेख ने बताया कि रविवार की रात को वह अपनी ऑटो से पत्नी शाहनाज बीबी और दो नाबालिग बेटियों को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. सारदा कॉलोनी के निकट एक वाहन पीछे से लगातार हॉर्न बजाये जा रहा था. उसका प्रतिवाद करने पर दिलीप घोष और उनके दोनों बेटों ने वाहन से निकलकर उन्हें और उनकी बेटियों को मारने पीटने लगे.
उधर, मुख्य आरोपी दिलीप घोष ने उन पर लगे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि ऑटो चालक नशे में था. उसने अचानक ही उनके वाहन के सामने ऑटो रोक दिया. साइड देने के लिये कहने पर वह हमलावर हो गया. उन पर उसने ही हमला किया था. उसी दौरान उसकी बेटी जख्मी हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola