पत्नी के हाथ-पैर बांधकर गला रेता मरने के बाद थाना में किया सरेंडर
Updated at : 04 Nov 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड नंबर-44 के विद्याचक कॉलोनी में शनिवार रात की घटना पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एनबीएमसीएच भेजा मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी, पहली पत्नी की भी कर चुका है हत्या सिलीगुड़ी : भक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-44 के विद्याचक कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध धारदार हथियार […]
विज्ञापन
वार्ड नंबर-44 के विद्याचक कॉलोनी में शनिवार रात की घटना
पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एनबीएमसीएच भेजा
मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी, पहली पत्नी की भी कर चुका है हत्या
सिलीगुड़ी : भक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-44 के विद्याचक कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने भक्तिनगर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. यह घटना शनिवार रात को घटी. हत्यारोपी पति का नाम दीपक राय बताया गया है. इस जघन्य कांड के बाद पूरे इलाके में तनाव व दहशत का माहौल व्याप्त है.
भक्तिनगर थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात साढ़े दस बजे दीपक राय ने थाने में पहुंच बताया कि उसने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है. जब पुलिस ने यह सुना तो एक बार थाना के पुलिसकर्मी भी चौंक गये. इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां का खौफनाक दृश्य देख सन्न रह गयी. घर में उसकी पत्नी के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला कटा हुआ था. पूरे कमरे में खून पसरा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि जब पुलिस शव को अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही थी तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया.
स्थानीय लोग पुलिस को घेर आरोपी पति दीपक राय को उनके हवाले की मांग करने लगे. लोगों का कहना है कि दीपक राय अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है. वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर दीपक राय के ससुराल वाले उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




