मयनागुड़ी में ट्रक से टकरायी बाइक तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत

जलपाईगुड़ी : कालीपूजा देखकर घर लौटने के दौरान ट्रक से टकराकर तीन बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह हादसा बुधवार देर रात मयनागुड़ी के कदमतला असम मोड़ इलाके में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धूपगुड़ी से राजगंज अपने घर लौट रहे […]
जलपाईगुड़ी : कालीपूजा देखकर घर लौटने के दौरान ट्रक से टकराकर तीन बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. यह हादसा बुधवार देर रात मयनागुड़ी के कदमतला असम मोड़ इलाके में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धूपगुड़ी से राजगंज अपने घर लौट रहे थे.
मृतकों की शिनाख्त जयंत सरकार(19), मदन सरकार (20) एवं रवींद्र सरकार (22) के रूप में की गयी. पुलिस सूत्रों से पता चला कि तीनों युवको जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के सन्यासीकाटा इलाके के रहनेवाले थे. जानकारी के मुताबिक तीनों एक बाइक पर सवार होकर धूपगुड़ी में कालीपूजा देखने गये थे.
पूजा देखने के बाद देर रात घर लौटते समय 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मयनागुड़ी थाना अंतर्गत असम मोड़ इलाके में बाइक विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. खबर मिलने के बाद मयनागुड़ी थाना पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




