हाथी ने मचाया उत्पात

Updated at : 25 Sep 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने मचाया उत्पात

नागराकाटा : सोमवार रात को एक हाथी ने रात भर उत्पात मचाया. 9 बीघा धान की खेती को बर्बाद कर दिया. एक किसान का घर भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान कालीखोला बस्ती की है. इलाके में हाथियों का आतंक छाया हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात 10 बजे […]

विज्ञापन

नागराकाटा : सोमवार रात को एक हाथी ने रात भर उत्पात मचाया. 9 बीघा धान की खेती को बर्बाद कर दिया. एक किसान का घर भी क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना नागराकाटा ब्लॉक स्थित लुकसान कालीखोला बस्ती की है. इलाके में हाथियों का आतंक छाया हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात 10 बजे एक हाथी कालीखोला बस्ती में प्रवेश किया.

हाथी ने पहले मनमाया राई और बिक्रम राई की चार बीघे में लगी फसल को बर्बाद कर दिया. उसके बाद बाबूलाल उरांव के दो, तिलु छेत्री के एक, रत्नमाया राई का एक,अर्जुन लामा का एक, विष्णु छेत्री का एक बीघा धान की खेती नष्ट कर दी. धान को नष्ट करने के बाद हाथी कालीखोला बस्ती निवासी भक्त बाहदुर छेत्री के घर को ध्वस्त कर दिया. लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी की बस्ती में आवाजाही बढ़ गयी है.

भक्त बाहदुर छेत्री ने बताया पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों का आतंक है. उन्होंने कहा कि मैं घर में अकेला सो रहा था.भगवान ने प्राण बचा ली. उन्होंने कहा कि खबर देने के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं आये हैं. हमेशा की तरह वन विभाग ने इस बार भी पीड़ितों को सरकारी नियम के अनुसार मुआवजा देने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola