अरूण जेटली के निधन पर शोक सभा आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 1:49 AM
खोरीबारी : नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा द्वारा पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी गयी. इस संबंध में नक्सलबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप बारौइ ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया. इसके अलावा नक्सलबाड़ी के विभिन्न जगहों पर मौन जुलूस निकाला गया. वहीं अरूण जेटली के चित्र पर पुष्प […]
खोरीबारी : नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा द्वारा पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी गयी. इस संबंध में नक्सलबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप बारौइ ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया. इसके अलावा नक्सलबाड़ी के विभिन्न जगहों पर मौन जुलूस निकाला गया.
वहीं अरूण जेटली के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ मोमबत्ती जलायी गयी. श्रद्धांजलि सभा में दिलीप बारौइ के अलावा जिला सदस्य नारायण कुंडू , मंडल जी एस उमाशंकर दुबे, श्यामल राय, महिला मोर्चा की चंपा बारौइ, अल्पसंख्यक महिला नेत्री नूरजहां बेगम समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










