छापेमारी में तस्करी का पहाड़ी मैना व तोता बरामद

Updated at : 18 Jul 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में तस्करी का पहाड़ी मैना व तोता बरामद

वन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे गोड़ा मोड़ इलाके में चलाया अभियान तस्कर गिरोह के सरगना मोहम्मद वकील को दबोचने में जुटा वन विभाग सिलीगुड़ी : वन विभाग ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे गोरामोड़ इलाके में बुधवार देर रात को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पहाड़ी […]

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे गोड़ा मोड़ इलाके में चलाया अभियान

तस्कर गिरोह के सरगना मोहम्मद वकील को दबोचने में जुटा वन विभाग

सिलीगुड़ी : वन विभाग ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे गोरामोड़ इलाके में बुधवार देर रात को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पहाड़ी मैना और तोता बरामद किया. हालांकि इस छापेमारी अभियान में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. उत्तर बंगाल वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने बरामद पक्षियों को जब्त कर मामला दर्ज किया है. मौके से एक पुराने दागी तस्कर की पहचान हुयी है. वन विभाग आरोपी तस्कर की तलाश में जुट गयी है. वन विभाग के इस अभियान से पक्षी तस्कर गिरोह में खलबली मची हुई है.

गुप्त जानकारी के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स प्रमुख संजय दत्त सहित वन विभाग की टीम ने वेश बदलकर बुधवार देर रात न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे गोरामोड़ इलाके में अभियान चलाया.

मौके से वन विभाग ने तीन पहाड़ी मैना व दो तोता को जब्त किया. वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में पहाड़ी मैना व तोता की काफी मांग है. जिसकी वजह से इन पक्षियों की तस्करी भी धड़ल्ले से होती है. जांच में पक्षी तस्कर गिरोह के सरगना का नाम सामने आया है. आरोपी का नाम मोहम्मद वकील बताया गया है. वन विभाग के रिकॉर्ड में आरोपी मोहम्मद वकील हिस्ट्रीसीटर है.

इसके पहले भी टास्क फोर्स ने बीते 23 मई को पहाड़ी मैना और तोता बरामद किया था. उस मामले में भी मोहम्मद वकील का नाम सामने आया था. वन विभाग मोहम्मद वकील की तलाश में जुट गयी है. टास्क फोर्स प्रमुख संजय दत्त ने बताया कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 के अनुसार पक्षियों का शिकार व तस्करी अपराध है. इस गिरोह से जुड़ी काफी जानकारी हाथ लगी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola