विवाहेतर संबंध में मां ने कर दी अपनी संतान की हत्या

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कबूल कराया गुनाह, हुई गिरफ्तार कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया कूचबिहार : विवाहेतर संबंध के कारण अपने 22 माह के बच्चे की हत्या खुद एक मां ने कर दी. आरोप पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना तूफानगंज महकमा के […]

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कबूल कराया गुनाह, हुई गिरफ्तार

विज्ञापन
कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कूचबिहार : विवाहेतर संबंध के कारण अपने 22 माह के बच्चे की हत्या खुद एक मां ने कर दी. आरोप पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना तूफानगंज महकमा के नाककाटी ग्राम पंचायत के व्यापारी पाड़ा इलाके में हुई है. पड़ोसियों की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी ने आरोप को स्वीकार कर लिया है.
जानाकारी मिली है कि बीते सोमवार को इलाके के नाले से 22 माह के बच्चे का शव बरामद हुआ.
बच्चे का नाम मोस्तफा हक है. उसकी मां मनवारा बीबी ने परिवार को बताया कि खेलते-खेलते वह घर के पास हाईड्रेन में गिर गया. बच्चे को दफनाने के बाद मां के व्यवहार से पड़ोसियों को उस पर शक हुआ. उनलोगों ने बात मनवारा बीबी के घरवालों को बतायी. फिर रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मनवारा बीबी व उसके पति रसिदुल हक को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ में मनवारा बीबी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया व पति को छोड़ दिया.
स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि शादी से पहले मनवारा बीबी का पड़ोसी युवक के साथ प्रेम संबंध था. हाल में वह संबंध फिर से सामने आया है. उसके इस अवैध संबंध में बच्चा बाधा बन रहा था. इसलिए उसकी हत्या कर अपने रास्ते का कांटा दूर करने की उसने सोची थी. तूफानगंज पुलिस अधिकारी जैमइयंग जिम्बा ने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मनवारा बीबी ने अपने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola