होटल मैनेजमेंट हॉस्पिटैलिटी के लिए दुर्गापुर का ऐम्स बेहतर विकल्प

Updated at : 04 Jun 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट हॉस्पिटैलिटी के लिए दुर्गापुर का ऐम्स बेहतर विकल्प

23 वर्षो से उन्नत प्रशिक्षण के लिए छात्रों में जुनून का कर रहा विकास बेहतर छात्र गढ़ने के लिए चाइना में विशेष प्रशिक्षण का अवसर देता है ऐम्स दुर्गापुर : होटल मैनेजमेंट हो या हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में छात्रों को कम पैकेज में बेहतर भविष्य निखारने का सपना दुर्गापुर के एडवांस्ड इनफॉरमेशन एंड मैनेजमेंट […]

विज्ञापन

23 वर्षो से उन्नत प्रशिक्षण के लिए छात्रों में जुनून का कर रहा विकास

बेहतर छात्र गढ़ने के लिए चाइना में विशेष प्रशिक्षण का अवसर देता है ऐम्स
दुर्गापुर : होटल मैनेजमेंट हो या हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में छात्रों को कम पैकेज में बेहतर भविष्य निखारने का सपना दुर्गापुर के एडवांस्ड इनफॉरमेशन एंड मैनेजमेंट स्टडीज (ऐम्स) में जारी है1 छात्रों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कर भविष्य निखार रहा है दुर्गापुर का ऐम्स. शिक्षण संस्थान में होटल मैनेजमेंट (बीएसस इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन ), (बीबीए) बैचलर डिग्री इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, (बीसीए) बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, (बीबीए) हॉस्पिटल मैनेजमेंट के अलावा टूरिज्म कोर्स के लिये 100 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट किया जाता है.
वही छात्रों को मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएकेएयूटी) के अधीन कम पैकेज में बेहतर भविष्य और विशेष प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सफलता के लिये उत्साहित किया जाता है. दुर्गापुर के सागर भंगा जोनल सेंटर के समीप एडवांस इंफॉर्मेशन एंड मैनेजमेंट स्टडीज (एआईएमएस) संस्थान में होटल मैनेजमेंट एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र कोर्स के लिए पहुंचते हैं.
संस्थान को छात्रों को बेहतर भविष्य निखारने के लिए चाइना के साथ अनुबंध प्राप्त है. छात्रों को होटल मैनेजमेंट के लिए चाइना के होटलों में प्रशिक्षित करने के लिए भेजा जाता है. संस्थान के डायरेक्टर सुदीप दत्ता राय ने बताया कि ग्रैजुएट डिग्री के लिए देश के छात्रों का उन्नत भविष्य बनाने का सपना संस्थान पूरा कर रहा है. खुशी है कि संस्थान छात्रों को कम पैकेज में सफलता की लौ जगाने में सफल हुआ है.
शिक्षण संस्थान कब शुरू
दुर्गापुर के एम्स प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना वर्ष 1996 को एबीएल कॉलोनी में किराए के तौर पर डायरेक्टर सुदीप दत्ता राय एवं उनके सहयोगियों ने किया था. 13 वर्ष तक छात्रों को होटल मैनेजमेंट एवं हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सागरभंगा के जोनल सेंटर में ऐम्स दुबारा से निर्माण किया गया.
दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) से सात कट्ठा जमीन खरीद कर एम्स शिक्षण संस्थान 2006 में नए तरीके से खोला गया. संस्थान के निर्माण होने के बाद कोर्स के लिए झारखंड, बिहार, यूपी के अलावा उड़ीसा, दार्जिलिंग आदि राज्यों से काफी छात्र दाखिला लेते है. तीन वर्ष के कोर्स के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (मकआउट) की ओर से मिले दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षा दी जाती है.
छात्रों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था
ऐम्स शिक्षण संस्थान में छात्रों को विभिन्न कोर्स की सुविधा के साथ-साथ कैंपस में ठहरने एवं विभिन्न सुविधाएं प्रदान करती हैं.
कॉलेज की सुदीप दत्ता राय ने बताया कि कैंपस के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को बेहतर रखरखाव के साथ बेहतर भोजन, मनोरंजन एवं खेलकूद का विशेष ध्यान रखा जाता है. दक्ष छात्र बनाने के लिए चाइना के होटलों में भी छात्रों को कोर्स के अधीन ही भेजने की सुविधा दी जाती है.
कोर्स पूरा कर देश-विदेश के विभिन्न होटलों, अस्पतालों में 100 प्रतिशत नियुक्ति निश्चित होती है. सुदीप दत्ता राय ने बताया कि छात्रों का कोर्स पूरा करने के बाद देश के बड़े-बड़े होटलों रेस्तरां के अलावा महानगरों के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में छात्रों को नियुक्ति होती है. वहीं बिहार राज्य सरकार ने छात्रों को क्रेडिट कार्ड के तहत सुविधा प्रदान करने का आदेश का भी संस्थान ने सहमति व्यक्त की है. बिहार के छात्र अब क्रेडिट कार्ड के तहत संस्थान में दाखिला ले सकते हैं. कोर्स पूरा होने के बाद विदेशों के कई नामी होटलों में छात्रों की नियुक्ति बड़े पैकेज के तौर पर करने में सहयोग भी प्रदान करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola