ePaper

भाजपा ने रंगदारी के आरोपी को पार्टी से किया निष्कासित

Updated at : 31 May 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने रंगदारी के आरोपी को पार्टी से किया निष्कासित

गिरफ्तार नेता के पिता ने दल से निष्कासन पर उठाये सवाल कहा : साजिश के तहत फंसाकर किया गया है निष्कासन कुमारग्राम : नियंत्रित बाजार समिति के चेकपोस्ट पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर चेकपोस्ट में तोड़फोड़ का आरोप लगाकर एक भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते 23 मई की रात […]

विज्ञापन

गिरफ्तार नेता के पिता ने दल से निष्कासन पर उठाये सवाल

कहा : साजिश के तहत फंसाकर किया गया है निष्कासन
कुमारग्राम : नियंत्रित बाजार समिति के चेकपोस्ट पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर चेकपोस्ट में तोड़फोड़ का आरोप लगाकर एक भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते 23 मई की रात को कुमारग्राम थाना पुलिस द्वारा भाजपा के स्थानीय नेता नृपेंद्र नाथ बर्मन की गिरफ्तारी की गयी थी जिसके बाद फिलहाल वे जेल में हैं. इस बीच रंगदारी के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद भाजपा की जिला कमेटी ने नृपेंद्र नाथ बर्मन को दल से निष्कासित कर दिया है.
उल्लेखनीय है कि कामाख्यागुड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत के अंतर्गत बामनिया इलाके के निवासी नृपेंद्रनाथ बर्मन भाजपा के कुमारग्राम तीन नंबर मंडल कमेटी के महासचिव के पद पर थे. दल की इस कार्रवाई की नृपेंद्रनाथ बर्मन के पिता भूपेंद्र नारायण बर्मन ने कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें दल में वापस लिये जाने की मांग की है. हालांकि भाजपा के अलीपुरद्वार के जिलाध्यक्ष गंगाप्रसाद शर्मा ने कहा है कि दल इस तरह रंगदारी वसूली के क्रियाकलाप को बर्दाश्त नहीं करता है. इसीलिये उन्हें दल से निष्कासित किया गया है.
गुरुवार को मीडिया से मुखातिब भूपेंद्र नारायण बर्मन ने कहा कि उन्हें मालूम था कि उनका बेटा भाजपा में अच्छे पद पर है. अचानक की गयी दलीय कार्रवाई से वे बेहद क्षुब्ध हैं. उन्हें अपने बेटे पर भरोसा है. वह ऐसा काम नहीं कर सकता है. जरूर किसी ने साजिश के तहत उसे फंसाकर बदनाम करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि 25 मई तक जिले के नेता उनके साथ थे. 27 मई को उन्हें अखबार से पता चला कि उनके बेटे को निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के बचाव के लिये एक जूनियर वकील को दिया गया था जो जटिल धाराओं को समझ नहीं पा रहा था.
इसलिये वह मामले को डील नहीं कर पाया. बेटे को जेल से रिहा कराने में भी भाजपा के नेताओं ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी. उनका बेटा जेल में है. उसका आरोप अभी तक साबित नहीं हुआ है. फिर कैसे मान लें कि वह दोषी है. भाजपा के नेताओं ने भी कैसे मान लिया कि उनका बेटा दोषी है. उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि उनके बेटे को जेल से छुड़ाकर उसे उसके पद पर बहाल किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola