मालदा : मीटिंग से लौट रहे शिक्षक पर हमला

Updated at : 06 Sep 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा : मीटिंग से लौट रहे शिक्षक पर हमला

हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल मालदा : शिक्षक दिवस की मीटिंग से घर लौट रहे नयाग्राम प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक रास्ते में बदमाशों के हमले का शिकार हुये. मंगलवार रात यह घटना मोथाबाड़ी थाने की हामीपुर ग्राम पंचायत के तौफिक इलाके में घटी. गंभीर रूप से जख्मी प्रधान शिक्षक को रात में […]

विज्ञापन
हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल
मालदा : शिक्षक दिवस की मीटिंग से घर लौट रहे नयाग्राम प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक रास्ते में बदमाशों के हमले का शिकार हुये. मंगलवार रात यह घटना मोथाबाड़ी थाने की हामीपुर ग्राम पंचायत के तौफिक इलाके में घटी. गंभीर रूप से जख्मी प्रधान शिक्षक को रात में ही मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उनके सिर में 14 टांके लगाने पड़े हैं. घायल शिक्षक के परिवार ने मोथाबाड़ी थाने में सफिउल्ला शेख, सैफुद्दीन शेख समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल शिक्षक का नाम मो. हिदायतुल्ला शेख (55) है. मंगलवार रात को मीटिंग निपटाकर घर लौट रहे थे. तभी तौफिक मोड़ के पास आरोपियों ने उनपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते यह घटना घटी है.
घायल शिक्षक के भाई मनीरूल इस्लाम ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले पड़ोसियों सफिउल्ला शेख और सैफुद्दीन शेख के साथ उनके एक और पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था. इस मामले में घायल शिक्षक ने उस पड़ोसी का पक्ष लिया था. इसी को दुश्मनी मानकर उनके बड़े भाई पर हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी फरार है और उनकी तलाश हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola