कोलकाता लाया जा रहा छह करोड़ का सोना जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2018 9:16 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : तस्करी कर लाये जा रहे 20 किलो सोने के साथ केंद्रीय खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी के दो बेटों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रोहित अग्रवाल (29) व नीरज अग्रवाल (26) शहर के एक बड़े कारोबारी के बेटे हैं. डीआरआइ ने शनिवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : तस्करी कर लाये जा रहे 20 किलो सोने के साथ केंद्रीय खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी के दो बेटों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रोहित अग्रवाल (29) व नीरज अग्रवाल (26) शहर के एक बड़े कारोबारी के बेटे हैं.
डीआरआइ ने शनिवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया. अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रोहित और नीरज अग्रवाल सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 43 स्थित भानु नगर इलाके के निवासी हैं. सेवक रोड पर पायल सिनेमा हॉल के सामने एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में इनका कार्यालय है.
कहने को तो इनका आयात-निर्यात का व्यवसाय है, लेकिन डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक ये लोग इसकी आड़ में सोना तस्करी का काला धंधा चलाते थे. शुक्रवार देर शाम गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआइ की टीम ने सेवक रोड इलाके में घात लगाकर दोनों को दबोच लिया.
उनकी गाड़ी की तलाशी में डीआरआइ को 20 किलो सोना मिला. सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर डीआरआइ ने सोना जब्त कर लिया. जब्त सोने की बाजार कीमत छह करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपये आंकी गयी है.
गिरफ्तार आरोपियों का अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह के साथ संबंध होने की आशंका व्यक्त की गयी है. डीआरआइ के वकील त्रिदीप साहा ने बताया कि पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है.
सोनें की ईंटों पर स्विट्जरलैंड, आॅस्ट्रेलिया का मार्क
डीआरआइ सूत्रों के अनुसार, सोने की कुल 20 ईंटें जब्त की गयी हैं. प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है. इन्हें आरोपियों ने अपनी होंडा सिटी कार में मैट के नीचे छिपा रखा था.
सोने की अधिकतर ईंटों पर स्विट्जरलैंड का मार्क है, जबकि कुछ पर ऑस्ट्रेलिया का मार्क है. जब्त सोना चीन से होकर म्यांमार के रास्ते भारत-भूटान सीमांत पर स्थित जयगांव लाया गया. जयगांव से दोनों आरोपी अपनी कार में सोना लेकर मालबाजार होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचे थे. जब्त सोने को सिलीगुड़ी व कोलकाता सहित देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने की योजना थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










