इटाहार : जमीन के विवाद में भतीजे ने की महिला की हत्या

Updated:
विज्ञापन

इटाहार : संपत्ति पर अवैध रूप से दखल करने के लिए एक युवक ने अपनी ताई की नृशंस तरीके से हत्या कर दी. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाना अंतर्गत सिरसई गांव में घटी है. मृत महिला की पहचान फेडेरा सोरेन (45) के नाम से की गई है. वहीं आरोपी गुपी हेमब्रम घटना […]

विज्ञापन
इटाहार : संपत्ति पर अवैध रूप से दखल करने के लिए एक युवक ने अपनी ताई की नृशंस तरीके से हत्या कर दी. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाना अंतर्गत सिरसई गांव में घटी है. मृत महिला की पहचान फेडेरा सोरेन (45) के नाम से की गई है. वहीं आरोपी गुपी हेमब्रम घटना के बाद से फरार है. मृत महिला के पति सुनील हेमब्रम ने उसके खिलाफ इटाहार थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्र के अनुसार इयाहार-सिरसई गांव का निवासी गुपी हेमब्रम किसी अन्य राज्य में श्रमिक का काम करता है. आरोप है कि वह बीच-बीच में घर आकर चाचा सुनील हेमब्रम और चाची फेडेरा सोरेन को उनकी पारिवारिक जमीन डेढ़ बीघा अपने नाम करने के लिए दबाव देता था. इसको लेकर उन लोगों में अक्सर विवाद लगा रहता था.
रविवार की शाम भी इस मसले को लेकर विवाद शुरू हो गया. उसी दौरान अचानक गुपी हेमब्रम ने फेडेरा सोरेन के सिर पर रॉड से वार कर दिया. उसके अलावा हंसुए से भी उन पर वार किया. गंभीर हालत में फेडेरा को इटाहार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. वहां से उन्हें रायगंज सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. उसी रात अस्पताल में फेडेरा सोरेन की मृत्यु हो गई. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी है. घटना के बाद से आरोपी गुपी हेमब्रम फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola