तिस्ता का जलस्तर बढ़ा, कई घरों में घुसा पानी

Published at :18 Jun 2018 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
तिस्ता का जलस्तर बढ़ा, कई घरों में घुसा पानी

मालबाजार : पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से माल ब्लॉक के चापाडांगा ग्राम पंचायत के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लगातार बारिश से चापाडांगा में तिस्ता व धरला नदी के संगम स्थल पर जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति हो गयी. ग्राम पंचायत के पश्चिम शांगपाड़ा के […]

विज्ञापन
मालबाजार : पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से माल ब्लॉक के चापाडांगा ग्राम पंचायत के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लगातार बारिश से चापाडांगा में तिस्ता व धरला नदी के संगम स्थल पर जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति हो गयी. ग्राम पंचायत के पश्चिम शांगपाड़ा के लगभग 52 परिवार जलजमाव में फंस गये है.
तिस्ता का पानी घरों के अंदर घुसने लगा है. ज्यादातर घरों की यही स्थिति है. इलाके के निवासियों बबलू दास, सुनील दास, प्राणेश्वर कविराज सहित कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है. छोटे-छोटे बच्चों के साथ परेशानियों में दिन गुजार रहे है. माल बीडीओ भूषण शेर्पा ने बताया कि परिस्थिति पर निगरानी रखा जा रहा है. जरुरत पड़ने पर राहत की व्यवस्था की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola