सांसद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली

बालुरघाट. सांसद ऋ तब्रत बनर्जी पर दुष्कर्म के आरोप मामले पर अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हुई, क्योंकि दक्षिण दिनाजपुर जिला अदालत में सीआइडी की ओर से अभी तक केस डायरी जमा नहीं की गयी है. यह सुनवाई अब तीन नवंबर को करने के लिए न्यायाधीश ने निर्देश दिये हैं. उल्लेखनीय […]
लेकिन सीआइडी की ओर से केस डायरी जमा नहीं करने के कारण सुनवाई 3 नवंम्बर तक टाल दी गयी. आरोपी ऋ तब्रत बनर्जी के अधिवक्ता ने बताया कि जांच टीम की ओर से केस डायरी जमा नहीं किये जाने पर न्यायाधीश ने नाराजगी जताई है. न्यायाधीश ने कहा कि 3 नवंम्बर को अगर तमाम कागजात जमा नहीं किये गये तो उनके बिना ही सुनवाई की जायेगी. बालुरघाट के जिला अदालत के सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि जांच अधिकारी केस के सिलसिले में राज्य से बाहर गये है. आगामी 3 नवंम्बर तक केस डायरी जमा कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










