छठ पूजा पर मां संतोषी घाट होगा हाइटेक व चकाचौंध

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में छठ पूजा को लेकर कानूनी अड़चनों और विवादों के बावजूद निगम क्षेत्र के पांच नंबर वार्ड के महानंदा किनारे मां संतोषी घाट पूजा के दौरान केवल हाइटेक ही नहीं बल्कि अलौकिक प्रकाश सज्जा से चकाचौंध भी होगा. यह कहना है मां संतोषी घाट छठ पूजा आयोजक कमेटी के अध्यक्ष राजेश राय का. […]
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर हाइटैक किया गया है. इसके अलावा भी कमेटी के युवा स्वंयसेवकों की टीम बनायी गयी है जो पूरे घाट पर चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे. साथ ही पुलिस प्रशासन की भी कड़ी निगरानी रहेगी. इसके अलावा खोया-पाया प्रचार-प्रसार, एंबुलेंस, अग्निशमन, मेडिकल आदि आपातकालिन सेवा के अलावा श्रद्धालूओं द्वारा अर्घ्य देने के लिए कच्चा दूध, चाय-पानी वैगरह का भी पूरा प्रबंध रहेगा. कमेटी के सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य के प्रसाद का कहना है कि घाट के लिए कूपन की व्यवस्था है. ताकि सभी को सुविधा के साथ घाट मिल सके.
इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है. पूजा करनेवाले कूपन लेने के दौरान ही अपनी सुविधा के अनुसार कमेटी को चंदा के तौर पर आर्थिक सहयोग कर सकते हैं. वहीं, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बीएन राय ने छठ पूजा की दो दिवसीय राजकीय छुट्टी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा घाट पर समुचित इंतजाम करने हेतु शासन-प्रशासन पर्यटन मंत्री गौतम देव, डीएम जयसी दासगुप्त, एसजेडीए, सिलीगुड़ी नगर निगम के अलावा सभी संबंधित दफ्तरों को धन्यवाद भी दिया. वहीं, रामानंद महतो के साथ ही बतौर अतिथि वार्ड पार्षद दुर्गा सिंह व पूर्व पार्षद अमरनाथ सिंह ने छठ पूजा को लेकर लोगों से अफवाहें न फैलाने की गुजारिश भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










