ढाकुरिया: डेंगू पीड़ित किशोरी ने दम तोड़ा, चिकित्सा में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में फिर तोड़फोड़

कोलकाता. चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गरियाहाट के निकट ढाकुरिया के एक अस्पताल में गुस्साये लोगों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की. घटना मंगलवार त 10.30 बजे की है. इस घटना में लेक थाने की पुलिस ने मोहम्मद लालू, दिलनवाज खान, नशीरुल्लाह खान और गौरव कुमार सिंह नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. […]
मंगलवार शाम से ही गुलनार के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. रात को मल्टीआर्गेन फेलियर होने के कारण उसकी मौत हुई. इस खबर के बाद फिर से बाउंसर व बाहरी लोगों को अस्पताल में लाकर भारी तोड़फोड़ की गयी. रुपये की कमी के कारण चिकित्सा में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जब मरीज को भरती किया गया, उस समय सिर्फ 10 हजार रुपये जमा कराया गया. लेकिन गुलनार की चिकित्सा में छह लाख रुपये का अस्पताल का बिल बकाया हो गया. फिर भी उसकी चिकित्सा में कोई कमी नहीं की गयी. बुधवार को उसके शव को बिना कोई रुपये लिये परिजनों को सौंप दिया गया. इसके कारण रुपये का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है.
वहीं, इस मामले में लेक थाने की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से मोहम्मद लालू को जमानत मिल गयी, बाकी तीन लोगों को छह अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. दोनों पक्ष द्वारा थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










