सिलीगुड़ी पुलिस ने पूजा कमेटियों को दिया शारद सम्मान

Published at :05 Oct 2017 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी पुलिस ने पूजा कमेटियों को दिया शारद सम्मान

सिलीगुड़ी. दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान सिलीगुड़ी में शहरवासियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की जो मिशाल पेश की वह अतुलनीय है. बंगाल में 23 वर्षों के कार्यकाल में सिलीगुड़ी का अनुभव अकल्पनीय रहा. यह कहना है सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर (सीपी) नीरज सिंह का. वह बुधवार को शहर के वर्दमान रोड स्थित शिवम पैलेस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान सिलीगुड़ी में शहरवासियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की जो मिशाल पेश की वह अतुलनीय है. बंगाल में 23 वर्षों के कार्यकाल में सिलीगुड़ी का अनुभव अकल्पनीय रहा. यह कहना है सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर (सीपी) नीरज सिंह का. वह बुधवार को शहर के वर्दमान रोड स्थित शिवम पैलेस में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के बैनर तले आयोजित शारद सम्मान और मुहर्रम कमेटी- 2017 के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे.

श्री सिंह का कहना है कि पूजा और मुहर्रम दोनों ही त्योहारों में यहां का जो माहौल उन्होंने अनुभव किया वैसा माहौल उन्हें और कहीं भी देखने को नहीं मिला. उन्होंने सिलीगुड़ी में अब-तक जितने भी पर्व-त्योहार वह चाहे मुस्लिम धर्म का ईद,बकरीद,मुहर्रम हो या हिंदुओं की गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, या फूलपाती उत्सव, दशैं-टीका या सिख धर्म का त्योहार या फिर इसाई धर्म का अनुष्ठान. यहां सभी संप्रदाय के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में पूरी सिद्दत के साथ शिरकत करते हैं.

यही वजह है कि सिलीगुड़ी में किसी भी पर्व-त्योहार में पुलिस को खास जद्दो जहद नहीं करती पड़ती. बल्कि पुलिस के काम में भी यहां के लोग पूरा सहयोग करते हैं. इसके लिए उन्होंने पूरे पुलिस प्रशासन की ओर से शहरवासियों का शुक्रिया अदा किया. इस मौके पर उनके साथ मंच पर मौजूद हर धर्म के धर्मगुरु इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता प्रभु नाम कृष्ण दास, करबला मस्जिद के मौलवी के रहमान, सिलीगुड़ी जामा मस्जिद (छोटा मस्जिद) के प्रवक्ता हाजी मुमताज हुसैन, सिलीगुड़ी गुरुद्वारा के जगविंदर सिंह, सनत सिंह, बौद्ध धर्मगुरु सालुगाड़ा बौद्ध मंदिर के जंबल लामा, भानुभक्त समिति प्रधाननगर इकाई के कृष्णा लामा, हिल्स तणमूल कांग्रेस (तृकां) नेता बिन्नी शर्मा, विनोद गटानी, डॉन बोस्को स्कूल के फादर बीटी जोस, दर्पण पब्लिकेशन के निदेशक कुलदीप चौधरी, समाजसेवी संजय टिबड़ेवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, देवज्योति बर्मन, युवा पत्रकार प्रसेनजीत राहा, वरिष्ठ पत्रकार किशोर साहा व अन्य सभी ने भी दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान शहर की अमन-चैन, सुरक्षा और जाम मुक्ति के लिए पूरे पुलिस प्रशासन की काफी तारीफ की. साथ ही सबों ने शहर की सामाजिक सद्भावना के लिए बंगाल की संस्कृति और मिट्टी में ही एकता की खुशबू महकने की बात कही. इस मौके पर मंच पर मौजूद आर्म्ड पुलिस उत्तर बंगाल इकाई के आइजी महबूब रहमान, एसएस सीआइडी अजय प्रसाद, एसएस आइबी ओजी पाल, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डीसीपी (ट्रॉफिक) सुनील यादव, डीसीपी (हेडक्वार्टर) गौरव लाल, तरुण हलदार जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी समारोह को संबोधित कर सभी सम्मान प्राप्त पूजा आयोजक कमेटियों और मुहर्रम कमेटियों की हौसला आफजायी की. सम्मान समारोह की शुरुआत मंगलवार को ड्यूटी के दौरान ही अकस्मात निधन हुए एनजेपी थाना के कांस्टेबल परिमल चंद्र पाल की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट मौन धारण और रवींद्र संगीत से हुई.

सम्मानित पूजा, फूलपाती व मुहर्रम कमेटियों की सूची
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कमिश्नर नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने सम्मानित करने के लिए जिन पूजा-फूलपाती और मुहर्रम कमेटियों को चिह्नित किया है वह केवल अच्छी सजावट और लाइटिंग के लिए ही नहीं बल्कि सुरक्षा, दर्शनार्थियों के लिए आपातकालीन सेवाएं, समुचित इंतजाम, अनुशासन व भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था आदि को देखकर किया है. इसबार फूलपाती शोभायात्रा के लिए भानुभक्त समिति प्रधाननगर को विशेष सम्मान और गोर्खा टास्क फोर्स की कमेटी को स्पेशल सम्मान देकर सम्मानित किया. वहीं, दुर्गा पूजा आयोजक कमेटियों में विशेष सम्मान पानेलवाले जातीय शक्ति संघ व पाठागार और रवींद्र संघ के नाम का एलान किया गया. वहीं, माटीगाड़ा स्थित उत्तरायण सार्वजनीन दुर्गा पूजा, हैदरपाड़ा स्पोर्टिंग क्लब, सुकांत स्पोर्टिंग क्लब, दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब को स्पेशल सम्मान के साथ सम्मानित किया गया. इनके अलावा एनजेपी की सेंट्रल कॉलोनी पूजा कमेटी, संघश्री और सुब्रत संघ को क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया. दूसरी ओर मुहर्रम कमेटियों में भक्तिनगर नूर मस्जिद मुहर्रम कमेटी, साउथ कॉलोनी ग्वाला पट्टी, एनजेपी की राजा होली मुहर्रम कमेटी को सम्मानित किया गया. वहीं, सर्वश्रेष्ठ मुहर्रम कमेटी में पहले स्थान पर खालपाड़ा, दूसरे स्थान पर हिलकार्ट रोड वेलफेयर दरभंगा टोला और तीसरे स्थान के लिए हेमंत कॉलोनी मुहर्रम कमेटी को पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola