रंगदारी नहीं देने पर तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई, तोड़फोड़

मालदा . रंगदारी नहीं देने पर एक तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई करने एवं दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप स्थानीय कांग्रेस समर्थित बदमाशों पर लगा है. रविवार रात को यह घटना बैष्णवनगर थाना क्षेत्र के 17 माइल इलाके में हुई. घायल तृणमूल कार्यकर्ता मुर्सेद शेख (38) को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती […]
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते थे रहीम तृणमूल छोड़कर उनकी पार्टी में शामिल हो जाए. इसे लेकर मत विरोध शुरू हुआ. इसके बाद 17 माइल स्टैंड में दुकान लगाने को लेकर रहीम शेख व उसके साथियों ने रंगदारी मांगी. मुर्शेद शेख ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया. जिसे लेकर हमले की यह घटना हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार रात को रहीम शेख ने अपने साथियों को लेकर मुर्शेद की दुकान पर हमला कर दिया एवं उसकी स्टेशनरी दुकान में तोड़फोड़ की. साथ ही मुर्शेद पर हमला कर दिया. बदमाशों के हमले में मुर्शेद का हाथ व पैर टूट गया. पिटाई होते देख दुकानदारों के वहां पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










