मिट्टी माफिया के साथ गांव वालों का संघर्ष

Updated at :20 Jun 2017 7:15 AM
विज्ञापन
मिट्टी माफिया के साथ गांव वालों का संघर्ष

मालदा. मिट्टी माफियाओं के साथ गांव वालों के संघर्ष से कालियाचक थाना अंतर्गत नासिरटोला गांव का माहौल काफी गरम हो गया है. दोनों ही ओर से जमकर बमबाजी हुयी. अचानक बम धमाकों से सभी डर गए. हांलाकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिये कालियाचक व वैष्णवनगर थाने […]

विज्ञापन
मालदा. मिट्टी माफियाओं के साथ गांव वालों के संघर्ष से कालियाचक थाना अंतर्गत नासिरटोला गांव का माहौल काफी गरम हो गया है. दोनों ही ओर से जमकर बमबाजी हुयी. अचानक बम धमाकों से सभी डर गए. हांलाकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिये कालियाचक व वैष्णवनगर थाने की विशाल पुलिस इलाके में तैनात है. इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. महिलाओं की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है.

कालियाचक 3 नंबर ब्लॉक के अंतर्गत नासिरटोला गांव स्थित है. गांव के एक छोर से गंगा बहती है. गंगा नदी के किनारे से मिट्टी काट कर बेचने को लेकर गांव वालों के साथ मिट्टी माफिया का विवाद हो गया. स्थानीय लोगों ने मजदूरों को मिट्टी काटने से रोक दिया. जानकारी मिलते ही मिट्टी माफिया से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और बवाल शुरू कर दिया. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

इसके बाद रविवार की देर रात बदमाशों ने इलाके में हमला बोल दिया. पूरी रात बमबाजी हुयी. बम चलने की जानकारी मिलते ही कालियाचक थाने की पुलिस इलाके में पहुंची. पुलिस की गाड़ी देखकर बदमाश इलाके से फरार हो गये. स्थिति को उत्तेजित देखकर वैष्णवनगर थाने से भी फोर्स मंगाया गया. पुलिस ने मिटतोसा बेवा, तुहिना खातुन,नूर बानू बीबी व उसकी बहू को गिरफ्तार किया है. गांव वालों का आरोप है कि मिट्टी माफियाओं के बदले पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मिट्टी माफिया खिलाफ कोई कार्यवाइ नहीं की गयी.


कालियाचक थाने की पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ है. बमबाजी भी हुयी. संदेह के आधार पर चार महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola