सांप के डंसने से साधु की हो गयी मौत

मृतक का नाम तपन(57) बताया गया है. जिला के पारा थाना क्षेत्र के दरदा इलाके के रहनेवाले थे.
पुरुलिया. जिले में सांप के डंसने से एक साधु की मौत हो गयी. गुरुवार देर रात जिला के संथालडी थाना क्षेत्र के लोवदा गांव में यह घटना हुई. मृतक का नाम तपन(57) बताया गया है. जिला के पारा थाना क्षेत्र के दरदा इलाके के रहनेवाले थे. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात वह लोवदा गांव के मंदिर के पास सोए हुए थे. तभी एक सांप ने उन्हें डंस लिया. साधु ने स्थानीय भक्तों को इसकी जानकारी दी. भक्त तुरंत उन्हें लेकर स्थानीय बांध मुंहतोड़ अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें रघुनाथपुर सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां ले जाने पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह साधु की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




