ट्रेन में चोरी करने वाले को पकड़ा

Updated at : 09 May 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में चोरी करने वाले को पकड़ा

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चोरी करने वाले एक व्यक्ति को आरपीएफ ने पकड़ा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एएसआई कमलेश कुमार, अनूप कुमार और एके पाठक जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे.

विज्ञापन

आसनसोल.

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चोरी करने वाले एक व्यक्ति को आरपीएफ ने पकड़ा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एएसआई कमलेश कुमार, अनूप कुमार और एके पाठक जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे. तभी अचानक दोपहर एक बजे ट्रेन संख्या 28182 से उन्होंने चोर चोर की आवाज सुनी. एके पाठक उक्त ट्रेन के एस दो कोच में पहुंचे. वहां पर कैसर अली नामक एक यात्री ने बताया कि एक चोर ने उनकी बीवी का पर्स चुरा लिया है और उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है. इसके बाद एके पाठक ने कमलेश कुमार को इसकी सूचना दी. वह तुरंत वहां पर पहुंच गए. उनके कई बार के प्रयास करने के बाद बाथरूम में छिपे आरोपी ने दरवाजा खोला. उसके पास से एक लेडिस पर्स बरामद हुआ. कमलेश कुमार ने कैसर अली से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा. लेकर उन्होंने चिकित्सकीय कारण दिखाकर ऐसा करने से इनकार कर दिया. तब उन्होंने एक लिखित शिकायत दर्ज की. जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जसीडीह के आरपीएफ पोस्ट में लाया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रह्लाद कुमार बताया. वह बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला है. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तीन महंगे मोबाइल फोन तथा 35200 रुपये बरामद किये गये. इस तरह से उसके पास से कुल करीब 97,200 रुपये की नगदी व सामान बरामद किया गया. जब उससे तीन फोन के बारे में पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और वह तीनों फोन को अनलॉक भी नहीं कर सका. आखिरकार उसने स्वीकार किया कि उसने नगदी और फोन को चुराया है. उसने यह सब कुछ ट्रेन के यात्रियों से चुराया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और फोन और नगदी जसीडीह के जीआरपीएस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola