डीआरएम के आदेश के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

पानागढ़ रेलवे टिकट काउंटर के पास 103 से 102 नंबर रेल गेट तक की सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू
पानागढ़. आसनसोल रेल मंडल के तहत पानागढ़ रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास सड़क की बदहाल स्थिति और जल जमाव को लेकर गत सात जुलाई को प्रभात खबर में एक खबर प्रकाशित की गयी थी, जिसका शीर्षक था ‘बरसात होते ही पानागढ़ रेलवे स्टेशन को जाने वाला मार्ग डूबा,यात्री परेशान’. इस खबर के बाद तत्काल आसनसोल डीआरएम चेतनानंद सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सड़क के निर्माण कार्य का निर्देश दिया. खबर के प्रकाशित होने के बाद डीआरएम के आदेश के बाद पानागढ़ रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर और आरपीएफ थाने की ओर जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. होगी काफी सहूलियत : निर्माण कार्य को देख यात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. यात्रियों ने कहा कि वास्तव में आसानसोल डीआरएम ने वर्षो की इस समस्या से निजात यात्रियों को दिलाने की पहल की है. इस रास्ते के बन जाने से यात्रियों के साथ कई स्कूलों के विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, रेलवे कर्मचारियों आदि को बरसात के वक्त होने वाली मुश्किलें समाप्त हो जायेंगी. ट्रेन यात्री सुधांशु राय ने कहा कि इस समस्या के समाधान होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी. रेल सूत्रों के अनुसार पानागढ़ रेलवे टिकट काउंटर से इस रास्ते को कैनल पाड होते हुए 102 नंबर रेल फाटक तक ले जाया जायेगा. इससे स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है. यह रास्ता आठ फुट चौड़ा होगा. यह पूरी तरह पक्का रास्ता होगा. इस सड़क के निर्माण होने से अब 102 नंबर रेल फाटक इलाके के रनडीहा मोड़, विश्व कर्मा मंदिर और हनुमान मंदिर आदि इलाके के लोगों को रेलवे स्टेशन आने जाने में काफी सहूलियत हो जायेगी. लेकिन सड़क के बनने के बाद यहां एक समस्या जो उत्पन्न हो रही है वह है नहर की एक साइड में असुरक्षा. यदि रेल प्रशासन नहर वाली साइड में भी किसी तरह की घेरा बंदी और विद्युत व्यवस्था कर दे तो रात में उक्त रास्ते से आवागमन करने में किसी तरह का कोई खतरा नहीं रहेगा. चूंकि जो रास्ता बन रहा है उक्त रास्ते का नहर वाला साइड खुला हुआ है. इससे हर समय दुर्घटना और खतरे की आशंका आवागमन करने वालों के लिए बनी रहेगी. स्थानीय निवासी और अधिवक्ता शंभू चौधरी का कहना है कि रेल प्रशासन और विशेषकर डीआरएम के द्वारा इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है. ले
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




