ePaper

तृणमूल पार्षद समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला विरोध मार्च

Updated at : 04 Aug 2024 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल पार्षद समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला विरोध मार्च

त्तर 24 परगना की बैरकपुर नगरपालिका वार्ड 20 के तृणमूल पार्षद समेश साव के समर्थकों ने कुछ दिन पहले एक पुलिसकर्मी पर हमला किया था.

विज्ञापन

बैरकपुर स्टेशन से निकला मार्च सीपी कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना की बैरकपुर नगरपालिका वार्ड 20 के तृणमूल पार्षद समेश साव के समर्थकों ने कुछ दिन पहले एक पुलिसकर्मी पर हमला किया था. शनिवार को बैरकपुर भाजपा सांगठनिक जिला की ओर से आरोपी पार्षद के समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग पर विरोध मार्च निकाला गया और सीपी को ज्ञापन सौंपा गया. मार्च में बैरकपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी, भाजपा नेता कौस्तुभ बागची समेत जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. विरोध मार्च बैरकपुर स्टेशन से शुरू हुआ और जैसे ही जयंती सिनेमा के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक दिया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गये और पार्षद समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी और कौस्तुभ बागची के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि दल आयुक्त कार्यालय गया और ज्ञापन सौंपा.

जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी ने कहा कि जिस तरह बैरकपुर के तृणमूल पार्षद और उनके बेटे ने एक पुलिसकर्मी पर हमला किया, वह बेहद शर्मनाक है. इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गयी है. कौस्तुभ बागची ने कहा कि आरोपी पार्षद को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola