खेत से भुट्टा तोड़ना पड़ा महंगा, पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

छोटे भाई के घर घूमने आये एक शख्स द्वारा पास की जमीन से दो-तीन भुट्टा तोड़ने मंहगा पड़ गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

छोटे भाई के घर घूमने आये एक शख्स द्वारा पास की जमीन से दो-तीन भुट्टा तोड़ने मंहगा पड़ गया. जमीन मालिक ने कुछ लोगों के साथ मिल कर उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य की तलाश जारी है. मृतक का नाम जमालुद्दीन (40) बताया गया है. वह रतुआ थाना के भादो इलाके का रहनेवाला था. दो दिन पहले वह अपने भाई कमालुद्दीन के घर घूमने आया था. कमालुद्दीन बिहार सीमा के पास कुमेदपुर के आजमनगर थाना के बैटनाराही गांव का बाशिंदा है. शुक्रवार की रात सादलीचक में उसने खेत से दो-तीन भुट्टा तोड़ा था. जमीन मालिक इससे काफी नाराज हुआ. इस दौरान उसकी पीट कर हत्या कर दी गयी. यह घटना मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना इलाके की है. मृतक के भाई ने कहा कि जानकारी मिली कि उनके भाई एक खेत के पास अचेत पड़े हैं. उन्हें हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसने आरोप लगाया कि पीट कर उनकी हत्या की गयी है. थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola