पानीहाटी में पानी की मांग पर लोगों ने किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
र्ड 28 के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गयी है
विज्ञापन
बैरकपुर. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. वहीं, पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड 28 के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गयी है. यहां के लोग पानी की मांग पर शनिवार को इलाके में विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि वार्ड पार्षद से लेकर चेयरमैन तक, सभी से कइयों बार इस बारे में बताया गया. लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. अंत में हमें प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा.
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने कहा कि यह समस्या काफी दिनों से है. लेकिन इसके हल के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. स्थानीय पार्षद कंचन मुखर्जी ने पानी की समस्या की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि वार्ड 28 में नये पानी के पंप के लिए नगरपालिका को पत्र लिखा है. जल्द ही समस्या को सुलझाने की कोशिश की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन