बांकुड़ा : डीवीसी के मेजिया थर्मल पावर प्रोजेक्ट में चला स्वच्छता अभियान
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 May 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

डीवीसी के मेजिया थर्मल पावर प्रोजेक्ट में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. 16 मई को कार्यक्रम की पावर प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता-1 एवं प्रोजेक्ट हेड प्रद्युम्न प्रसाद शाह ने की थी. स्वच्छता अभियान 31 मई तक चलेगा.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
डीवीसी के मेजिया थर्मल पावर प्रोजेक्ट में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. 16 मई को कार्यक्रम की पावर प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता-1 एवं प्रोजेक्ट हेड प्रद्युम्न प्रसाद शाह ने की थी. स्वच्छता अभियान 31 मई तक चलेगा. डीवीसी सीएसआर विभाग के डीजीएम एके तिवारी ने बताया कि परियोजना के विभिन्न पदाधिकारी अपने-अपने विभाग के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में लगे हैं. सीएसआर विभाग से गठित क्षेत्र के सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को लेकर परियोजना से जुड़े क्षेत्र में कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं. इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और आसपास की गृहिणियां भाग ले रहे हैं. सीएसआर विभाग ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली. रैली में प्रोजेक्ट हेड पीपी शाह, पावर प्रोजेक्ट की फर्स्ट लेडी संगीता शाह, सीनियर जीएम आरके विश्वास, मानव संसाधन विकास विभाग के सीनियर जीएम रंजीत रजक शामिल हुए. मौके पर अभीक कांजीलाल, कामता प्रसाद, एसबी पाल, डीजीएम (प्रशासन) नीरज सिन्हा, कमांडेंट सोनू कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




