वृद्धा की हत्या के दोषियों को उम्रकैद
कसबा में एक वृद्धा की नृशंस हत्या के मामले में अलीपुर कोर्ट ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है.
कोलकाता. कसबा में एक वृद्धा की नृशंस हत्या के मामले में अलीपुर कोर्ट ने दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. घटना 2016 में कसबा के नस्कर हाट इलाके में हुई थी. कमला राजबंशी नामक वृद्धा की हत्या का आरोप उसके दामाद एवं उसके साथी पर लगा था. विशेष लोक अभियोजक शक्ति भट्टाचार्य ने बताया कि हत्या के बाद आलमारी से सोने के आभूषण और 15 हजार रुपये की चोरी के मामले में लालबाजार की पुलिस ने वृद्धा के दामाद सुनील सिंह चौहान और उसके साथी निहार अहमद के को गिरफ्तार किया था. इसके बाद मामले की सुनवाई के दौरान अलीपुर सत्र न्यायालय में कुल 29 गवाहों ने बयान दिये. अदालत ने मामले में सुनील सिंह चौहान और निहार अहमद को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए