आवास योजना की सूची से नाम कटने पर महिला ने खाया जहर

Updated:
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.

विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय परिसर में घटना से हड़कंप, भाजपा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप कोलकाता. मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर दो नंबर ब्लॉक में आवास योजना की सूची से नाम हटने से आहत एक महिला ने ब्लॉक विकास कार्यालय परिसर में जहर पी लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. महिला की पहचान 45 वर्षीय शुक्तारा बीबी के रूप में हुई है, जो ताल बांगुरिया गांव की निवासी है. परिजनों के अनुसार उनके पास पक्का मकान नहीं है और आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने आवास योजना के तहत घर मिलने की उम्मीद की थी. प्रारंभिक सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन अंतिम सूची से हटा दिया गया. इसी शिकायत को लेकर वह सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंची थीं. परिवार का आरोप है कि अधिकारियों से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर वह निराश हो गयीं और कार्यालय परिसर में ही जहर पी लिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. ब्लॉक के संयुक्त बीडीओ सोनम वांगदी लामा ने वाहन की व्यवस्था कर उन्हें हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola