महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो लोग किये गये गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

बनगांव. बागदा थाना अंतर्गत बयरा पारुइपाड़ा इलाके में शुक्रवार रात दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. उसका नाम फुल कुमारी है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम नगेन हलदार और झूमा हलदार बताये गये हैं. आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार, नगेन और फुल कुमारी में अक्सर विवाद होता था. शुक्रवार देर रात नगेन और उसकी बेटी झूमा ने मिलकर फुल कुमारी की बुरी तरह से पिटाई कर दी. आरोप है कि नगेन ने फुल कुमारी के सिर पर लकड़ी से वार भी किया. इसके बाद फुल कुमारी के परिजनों ने नगेन और झूमा को पकड़ कर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस फुल कुमारी को लेकर बागदा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिर पुलिस ने नगेन और झूमा को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola