असम : रोमेन चंद्र बोरठाकुर बने तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता रोमेन चंद्र बोरठाकुर असम में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये हैं. इसी दिन उन्होंने तृणमूल का दामन थामा है. वह करीब 23 साल बाद कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे. अब, तृणमूल में शामिल हुए.
विज्ञापन
कोलकाता.
वरिष्ठ नेता रोमेन चंद्र बोरठाकुर असम में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये हैं. इसी दिन उन्होंने तृणमूल का दामन थामा है. वह करीब 23 साल बाद कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे. अब, तृणमूल में शामिल हुए. तृणमूल ने अपने आधिकारिक ”एक्स” हैंडल पर पोस्ट करके कहा, ”आज, हमारे (तृणमूल के) राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव की उपस्थिति में हमने असम के वरिष्ठ नेता रोमेन चंद्र बोरठाकुर का अपनी पार्टी में स्वागत किया. वह एक अनुभवी राजनेता हैं और उन्हें असम में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.राज्य में ”डबल इंजन” सरकार के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व और समर्पण लोगों की निस्वार्थ सेवा करने और सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे मिशन को मजबूत करेगा.”
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन