सालतोड़ा विस्फोट : दो आरोपी एनआइए हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 10:42 PM
बांकुड़ा के सालतोड़ा में एक बाइक में हुए ब्लास्ट की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने अपनी हिरासत में लिया है. आरोपियों के नाम धनंजय घोराई और करीमुल खान हैं.
कोलकाता.
बांकुड़ा के सालतोड़ा में एक बाइक में हुए ब्लास्ट की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने अपनी हिरासत में लिया है. आरोपियों के नाम धनंजय घोराई और करीमुल खान हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दोनों को अपनी हिरासत में लेने के लिए यहां स्पेशल एनआइए कोर्ट में आवेदन किया था. इस बाबत बुधवार को आरोपियों की अदालत में पेशी हुई और उन्हें पांच दिनों की एनआइए हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया गया. पहले मामले की जांच जिला पुलिस कर रही थी, लेकिन गत महीने यानी अक्तूबर में एनआइए ने मामले की जांच का जिम्मा संभाला.क्या है घटना : गौरतलब है कि गत 30 अगस्त की रात को सालतोड़ा थाना क्षेत्र के लापहाड़ी इलाके में एक बाइक में जोरदार विस्फोट हुआ था. घटना में जयदेव मंडल नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोग उसे सालतोड़ा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की पहले जांच कर रही जिला पुलिस द्वारा एनआइए को सारे दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं. एनआइए के अधिकारी घटनास्थल की जांच भी कर चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










