ePaper

वैश्विक आभूषण केंद्र के रूप में विकसित होगा सिंगूर

Updated at : 12 Jan 2025 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक आभूषण केंद्र के रूप में विकसित होगा सिंगूर

जीजेईपीसी ने आने वाले समय में खासकर अमेरिका को हीरे के निर्यात में सुधार की उम्मीद जतायी है.

विज्ञापन

जीजेईपीसी हीरा निर्यात में सुधार को लेकर आशावादी कोलकाता. रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में सोने के आभूषणों का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि हीरे के निर्यात में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी है. जीजेईपीसी ने आने वाले समय में खासकर अमेरिका को हीरे के निर्यात में सुधार की उम्मीद जतायी है. कुल हीरा निर्यात में लगभग आधा हिस्सा अमेरिका का है. वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से नवंबर के दौरान तराशे और पॉलिश किये गये हीरों का निर्यात एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 18.8 प्रतिशत घटकर 898.02 करोड़ डॉलर रह गया. वहीं, इस मौके पर जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह ने पश्चिम बंगाल में सिंगूर को फैशन और पोशाक ज्वैलरी के लिए वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की, जिसमें कुशल कार्यबल और कारीगरी विरासत का लाभ उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह सिंगूर के निर्माताओं के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने और अपनी वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक अवसर पेश करता है. सिंगूर में स्थानीय विनिर्माण इकाइयों में काम करने वाले लगभग एक लाख कुशल बंगाली ”कारीगर” हैं. इस कार्यबल में 20 प्रतिशत महिलाएं हैं. सिंगूर को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने से स्थानीय कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. गौरतलब है कि हुगली जिले में स्थित सिंगूर पांच रेलवे स्टेशनों, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 और कोलकाता हवाई अड्डे के निकट होने के कारण रणनीतिक लाभ लेने की स्थिति में है. अधिकारियों ने कहा कि चीन की सुस्त मांग हीरे के निर्यात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका में ‘थैंक्सगिविंग फेस्टिवल’ के दौरान मांग पांच प्रतिशत बढ़ने से कुछ राहत मिली है. श्री शाह ने कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के रजत जयंती समारोह में कहा, ‘हमारा मानना है कि सबसे बुरा समय बीत चुका है. इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नयी सरकार आने से हम मांग में सुधार को लेकर आशावादी हैं और वित्त वर्ष 2025-26 में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं.’ श्री शाह ने कहा कि उद्योग ने अपने बजट-पूर्व प्रस्तावों में प्लेटिनम के लिए शुल्क वापसी के समायोजन की मांग की है, जो महत्वपूर्ण संभावनाओं वाला एक उभरती हुई कीमती धातु है. जीजेईपीसी के राज्य अधिकारी पंकज पारेख ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों से सोने के आभूषणों के निर्यात को फायदा पहुंचा है. इस मौके पर जीजेईपीसी के उप- चेयरमैन किरिती भंसाली, कार्यकारी निदेशक सब्यसाची राय, सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी शुभंकर सेन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola