बोलपुर महकमा अस्पताल के पुलिस सेल में कैदी ने कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

बीरभूम जिले के बोलपुर महकमा अस्पताल के पुलिस सेल में शुक्रवार देर शाम को एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोलपुर

बीरभूम जिले के बोलपुर महकमा अस्पताल के पुलिस सेल में शुक्रवार देर शाम को एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के प्रकाश में आने के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.

पुलिस घटना के बाद जांच पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस ने मृतक का नाम देवनाथ बागड़ी बताया है. वह बोलपुर थाना के नायकपाड़ा का रहनेवाला था. गत 24 अक्तूबर को चोरी के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. अदालत ने उसे जेल हिरासत में भेज दिया था. गुरुवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे बोलपुर महकमा अस्पताल के पुलिस सेल में भर्ती किया गया था.

आज उसने अस्पताल के बेड पर मौजूद चादर को फंदा बनाकर उससे फांसी लगा ली. इस घटना की खबर मृतक के परिवार को लगते ही मृतक के परिवार और इलाके के लोगों ने अस्पताल के पास आकर जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola