तृणमूल विधायक लवली मैत्रा के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 12:58 AM

विज्ञापन

विधायक ने माकपा व छात्र नेता का नाम लेकर ‘बदला’ लेने की कही थी बात

विज्ञापन

विधायक ने माकपा व छात्र नेता का नाम लेकर ‘बदला’ लेने की कही थी बात कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस की विधायक लवली मैत्रा के खिलाफ उनकी ‘बदला’ टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज करने की अनुमति कलकत्ता हाइकोर्ट ने दे दी है. हाल ही में लवली मैत्रा की एक टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक याचिकाकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. बुधवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश राजर्षि भारद्वाज ने लवली मैत्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी. क्या है मामला: इस घटना की शुरुआत सोमवार को हुई थी. आरजी कर कांड के विरोध में सोनारपुर में धरना-प्रदर्शन के दौरान तृणमूल विधायक लवली मैत्रा ने ‘बदला लेने’ की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था : बदलाव तो 2011 में हुआ था. 2024 में बदला होगा. उन्होंने यह भी कहा, अगर कोई ममता बनर्जी की ओर उंगली उठायेगा, तो हम जानते हैं कि उस उंगली को कैसे नीचे किया जाये. माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती और सायन बनर्जी का नाम लेकर लवली मैत्रा ने कहा था कि ‘बदला’ न लेने की वजह से वे अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं. इसके बाद सायन बनर्जी ने सोनारपुर थाने में लवली के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. अब तृणमूल विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट से कार्रवाई की मांग की गयी है. न्यायाधीश राजर्षि भारद्वाज ने मामले की अनुमति दे दी है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola