बंगाल से नाराज मॉनसून, औसत से कम हुई बारिश, 125 वर्षों में 5वां सबसे सूखा जून

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में बारिश के बीच चलते लोग

Monsoon in Bengal : चक्रवात के प्रभाव से मानसून की धुरी आखिरकार हिमालय की तलहटी से बंगाल की खाड़ी की ओर नीचे उतर आई है. एक निम्न दबाव क्षेत्र भी बन रहा है. उम्मीद और आशंका दोनों ही नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Monsoon in Bengal : कोलकाता : जून का महीना खत्म हो गया है, लेकिन देश में मानसून नाराज ही है. जून माह में उम्मीद से आधी बारिश हुई है. देश में 40% बारिश की कमी दर्ज की गयी है. उत्तर बंगाल और सिक्किम में मिलाकर 21% अधिक बारिश हुई है, लेकिन दक्षिण बंगाल में 13% बारिश की कमी दर्ज हुई है.

विज्ञापन

125 वर्षों में यह पांचवां सबसे सूखा जून माह

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 125 वर्षों के इतिहास में यह पांचवां सबसे सूखा जून महीना है. इससे पहले जून 2009 में बारिश सबसे कम हुई थी. उस समय भी प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति थी और इस बार भी वही स्थिति है. जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, जून के विपरीत, जुलाई में देश भर में कुल बारिश की कमी लगभग 6 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

कब कितनी हुई बारिश

1. 1926 94-95 मिमी
2. 1972 95-96 मिमी
3. 2009 87.5 मिमी
4. 2014 92.1 मिमी
5. 2026 92.2 मिमी

जुलाई में भी औसत से कम बारिश की उम्मीद

जुलाई की शुरुआत में निम्न दबाव का पूर्वानुमान आशाजनक और चिंताजनक दोनों है. उम्मीद है कि अमन धान की फसल के दौरान किसानों की चिंताएं कम होंगी. 15 जुलाई से 15 अगस्त तक अमन धान की बुवाई का काम मुख्य रूप से इसी अवधि में किया जाता है. इस दौरान धान के खेतों में पानी का होना आवश्यक है. हालांकि जून में कोलकाता में 29% अधिक बारिश हुई, लेकिन दक्षिणी जिलों में बारिश की कमी रही.

जून में कहां कितनी हुई बारिश

कोलकाता में 29% अधिक
पुरुलिया में 46% कम
झारग्राम में 39% कम
बांकुड़ा में 32% कम
बीरभूम में 25% कम
मुर्शिदाबाद में 25% कम
दक्षिण 24 परगना में 21% कम
मालदा में 50 % कम
उत्तर दिनाजपुर 30 % कम
दक्षिण दिनाजपुर 40 % कम

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों को मौसम में सुधार की उम्मीद

बंगाल में यदि निम्न दबाव क्षेत्र बनता है, तो धान की खेती में कुछ सुधार की उम्मीद है. लेकिन निम्न दबाव के कारण शहरवासियों को जलभराव का खतरा है. शनिवार से सोमवार तक के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता शहर और उसके आसपास के उपनगरों में जलभराव की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यह चक्रवात शुक्रवार को निम्न दबाव में परिवर्तित हो जाएगा.

Also Read: Kolkata Weather: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश, दक्षिण बंगाल में येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola