बंगाल में अल्पसंख्यक इलाकों में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन, स्थिति हो सकती है विस्फोटक : विजयवर्गीय

Author : AmleshNandan Sinha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 5:20 PM

विज्ञापन

भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में लॉकडाउन की स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा, बंगाल में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है. इस कारण यहां की स्थिति विस्फोटक हो सकती है. इस बाबत श्री विजयवर्गीय केंद्र सरकार को रिपोर्ट देंगे. श्री विजयवर्गीय ने रविवार को प्रदेश भाजपा के सांसदों और पदाधिकारियों से इंदौर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की.

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में लॉकडाउन की स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा, बंगाल में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है. इस कारण यहां की स्थिति विस्फोटक हो सकती है. इस बाबत श्री विजयवर्गीय केंद्र सरकार को रिपोर्ट देंगे. श्री विजयवर्गीय ने रविवार को प्रदेश भाजपा के सांसदों और पदाधिकारियों से इंदौर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की.

Also Read: दो दिनों के लिए पश्चिम बंगाल का राज्य सचिवालय बंद, शुरू हुआ सैनिटाइजेशन का काम

श्री विजयवर्गीय ने बताया, बंगाल के भाजपा के सांसदों व पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की. सभी का कहना है कि प्रशासन लॉकडाउन की बिल्कुल चिंता नहीं कर रहा है. लॉकडाउन अल्पसंख्यक क्षेत्रों में बिल्कुल ही नहीं माने जा रहे हैं. कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के सही आंकड़े नहीं दिये जा रहे हैं. मृत्यु दर बढ़ गया है, लेकिन उसे छिपाया जा रहा है.

उन्होंने कहा : निजी अस्पतालों पर दबाव डाला जा रहा है कि कोरोना के रोगी आयें, तो कोरोना नहीं बतायेंगे. इस प्रकार पूरे बंगाल को ममता जी ने आराजकता की स्थिति में ला दिया है और आने वाले समय में बंगाल में कोरोना को लेकर विस्फोटक स्थिति हो सकती है. ये सभी सांसद महसूस कर रहे हैं. सभी ने राज्य सरकार के कामों की निंदा की है.

प्रधानमंत्री ने पांच किलो आनाज देने की घोषणा की है. उसे पीडीएस सिस्टम से वितरित नहीं कर तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें बांट रहे हैं और लोगों को कह रहे हैं कि यह ममता सरकार द्वारा दिया जा रहा है. आम लोगों को पांच किलोग्राम नहीं, वरन एक-दो किलोग्राम दे रहे हैं. बाकी तृणमूल कांग्रेस के नेता हजम कर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नि:शुल्क आनाज दे रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बाजार में बेच रहे हैं और यह आनाज आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है.

उन्होंने कहा : बंगाल में लॉकडाउन की स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असंतोष जताया है और वह भी इस बाबत केंद्र सरकार को रिपोर्ट देंगे. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टर एसोसिएशन ने पत्र लिखकर बंगाल सरकार से संक्रमित लोगों की सही जानकारी व संख्या सार्वजनिक करने की मांग की है. स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी अपूर्ण है. जो चिकित्सक अपने जीवन की चिंता किये बिना सेवा में संलग्न हैं, उनके साथ राजनीति क्यों?

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola