ePaper

''सुरक्षित समाज में अपराधियों को सख्त सजा हो, सुनिश्चित करेगी पुलिस''

Updated at : 18 Jan 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
''सुरक्षित समाज में अपराधियों को सख्त सजा हो, सुनिश्चित करेगी पुलिस''

समाज में रहनेवाले लोग खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए अपराधियों से सख्ती से निबटना होगा. इसके साथ ही बदमाशों को कड़ी सजा मिले, इसके लिए भी पुलिस अथक प्रयास कर रही है. शनिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने ये बातें कहीं.

विज्ञापन

कोलकाता.

उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस भी समाज का ही हिस्सा है. पिछले कुछ समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में जुड़े आरोपियों को अदालत में कड़ी सजा मिले, इसके लिए इससे जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ अदालत में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत भी पेश किया जा रहा है, जिससे ऐसे अपराधियों को अदालत में कड़ी सजा मिल सके.

उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले शरारती तत्वों को सतर्क करते हुए कहा कि अदालत में अपराधियों को कड़ी सजा मिले, इसके लिए पुलिस प्रयत्नशील है. हाल के कुछ मामलों में समय से पहले चार्जशीट अदालत में पेश करने के कारण इससे जुड़े अपराधी दोषी करार दिये गये, जिससे अपराध करने के साथ ही कुछ दिनों के अंतराल में उनके लिए सजा की घोषणा भी कर दी गयी.

इस तरह से अपराधियों को कड़ी सजा मिले, हमें यह सुनिश्चित करना होगा. तभी अपराधियों को कड़ा संदेश मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola