इडी मामले में सुजय कृष्ण भद्र को हाइकोर्ट ने दी जमानत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 10:33 PM
फिलहाल नहीं मिलेगी रिहाई, सीबीआइ मामले में जेल में ही रहना होगा
फिलहाल नहीं मिलेगी रिहाई, सीबीआइ मामले में जेल में ही रहना होगा
कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट ने शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू को जमानत दे दी. न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने शुक्रवार को सुजय कृष्ण भद्र को सशर्त जमानत दे दी. कोर्ट ने उसे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के मामले में निचली अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया. वह घोटाले से संबंधित सीबीआइ के मामले में भी आरोपी हैं, इसलिए अभी उसे जेल में ही रहना होगा. न्यायाधीश ने जमानत देते हुए सुजय कृष्ण को ट्रायल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र के बाहर न जाने का निर्देश दिया है. यह कहा कि सबूतों से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए. अदालत ने सुजय कृष्ण को अपना पासपोर्ट भी जमा करने का आदेश दिया है. गौरतलब रहे कि सुजय कृष्ण को गत वर्ष 30 मई को इडी ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में सीबीआइ ने भी सुजय के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन कोई सबूत पेश करने में नाकाम रही. बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल नेता कुंतल घोष को भी जमानत मिल चुकी है. कुंतल घोष बीते एक साल से जेल में बंद था. कोर्ट ने माना कि अभी निकट भविष्य में मामले की सुनवाई पूरी होने की उम्मीद नहीं है. शिक्षक नियुक्ति घोटाले में इडी द्वारा दर्ज मामले में पहले ही कुंतल को जमानत मिल चुकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










