लोगों से टकराकर गिरा देता था अपना मोबाइल फिर मरम्मत के नाम पर ऐंठता था रुपये

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 1:34 AM

विज्ञापन

रास्ते में लोगों से टकरा कर अपना मोबाइल सड़क पर गिरा देने और फिर उसकी मरम्मत कराने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

आनंदपुर के नेताजी नगर कॉलोनी से पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता. रास्ते में लोगों से टकरा कर अपना मोबाइल सड़क पर गिरा देने और फिर उसकी मरम्मत कराने के नाम पर मोटी रकम ऐंठने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम मोहम्मद सलमान है. वह मूलत: दिल्ली के अजीत नगर का निवासी है. कोलकाता के आनंदपुर इलाके में किराये के मकान में रहता था. रविवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां जज ने 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. एक व्यक्ति ने नाॅर्थ पोर्ट थाने में ऐसी ही शिकायत दर्ज करायी थी. उसने बताया कि वह सुबह मॉर्निंग वाक कर रहा था. अचानक एक युवक उसके पास से गुजरा और टकरा गया. उसका मोबाइल जमीन पर गिर गया. उसने मोबाइल खराब होने की बात कह मरम्मत के लिए रुपये मांगे. नहीं देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी थी. आखिर में चार हजार 400 रुपये ले लिये. उधर, बाबूघाट में भी रांची से आये युवक ने इसी तरीके से 2500 रुपये ऐंठने की शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने पर आरोपी की तस्वीर पुलिस को मिल गयी थी. उसकी तलाश जारी थी. इसी दौरान खबर मिली कि वह सोनागाछी आया था. वहीं से पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिल गया. उसका लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि वह आनंदपुर के नेताजी नगर कॉलोनी में है. इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली का निवासी है. कोलकाता आकर विभिन्न इलाकों में इसी तरह से लोगों से ठगी करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola